फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 67 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ठग ने डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से 67 हजार रुपये निकाल कर धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने धोखे से महिला का कार्ड बदला था। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में राज कौर निवासी पिहोवा रोड ने बताया कि उसका पिहोवा की बैंक शाखा में खाता है। 13 जून को वह थर्ड गेट के नजदीक एटीएम बूथ से रुपये निकाल रही थी। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया, जिसने उसे बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड उसे थमा दिया। बाद में उसके खाते से अलग-अलग समय पर 67 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज मिलने पर उसने अपनी बैंक शाखा से संपर्क किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें