इस्माईलाबाद। गांव बिजड़पुर में घर से 65 हजार रुपये की नकदी, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रघवीर सिंह वासी बिजड़पुर ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 10 मई की रात्रि को अपनी बैठक व गोदाम अच्छी तरह से बंद कर घर के अंदर चला गया था। उसकी जमीन के ठेके के 65 हजार रुपये व अन्य सामान रखा हुआ था। जब उसने सुबह बैठक में आकर पैसे चेक किए तो वे गायब मिले। बैठक से गैस सिलिंडर व अन्य सामान भी गायब मिला है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।