फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश की अवहेलना पर भगोड़े को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा। चोरी के मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित एक आरोपी पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कराह साहिब चौकी के इंचार्ज जानपाल सिंह ने बताया कि गांव कराह साहिब अड्डे के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव रतनगढ़ ककराली निवासी सोनू, जिसके खिलाफ 14 मार्च 2016 को धारा 379 एवं 411 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अदालत में पेशी न भुगतने के कारण अदालत ने उसे फरवरी 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पता चला कि सोनू आजकल गोचरान में दूध की डेयरी बनाकर रह रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने छापामारी करके आरोपी सोनू को वहां से काबू कर लिया और उसके खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें