फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व रोडवेज कर्मचारी छुट्टियों के वेतन के लिए लड़ेगे लड़ाई, खटखटाएंगे न्यायालय का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व रोडवेज कर्मचारी छुट्टियों के वेतन के लिए लड़ेंगे लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । पूर्व रोडवेज कर्मचारी छुट्टियों के वेतन के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए यह कर्मचारी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे, जिसके लिए शनिवार को मारकंडा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पूर्व रोडवेज कर्मचारी ऐसोसिएशन का गठन किया गया है। बैठक में सुच्चा सिंह को चेयरमेन, अर्जुन सपरा को प्रधान, वीरेंद्र सिंह को उपप्रधान, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा, सहकोषाध्यक्ष अविनाश अरोड़ा, सचिव वीरेन्द्र कोहली और संयुक्त सचिव बलकार सिंह को बनाया गया है। चेयरमेन सुच्चा सिंह ने बताया कि 1994 से पहले रोडवपेज कर्मचारियों को किसी तरह की छुट्टी नहीं दी जाती थी और अधिकारिक छुट्टीयों के दिन भी रोडवेज कर्मचारी काम करते थे, लेकिन अन्य विभागों को सभी छुट्टियां मिलती थीं। इसलिए पूर्व रोडवेज कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है कि न्यायालय के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि कम से कम एक वर्ष में 14 छुट्टियों को आधार बनाकर रोडवेज कर्मियों को वेतन जारी किए जाए। प्रधान अर्जुन दास सपरा ने कहा कि इस तरह का मामला करनाल के पूर्व रोडवेज कर्मचारियों ने न्यायालय में उठाया था, जिस पर उन कर्मचारियों को छुट्टियों का वेतन उन्हें जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने राशि एकत्रित कर ली है और जल्द ही वकील के माध्यम से न्यायालय में याचिक दर्ज कर दी जाएगी। इस अवसर पर बड़ी सं या में पूर्व रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें