फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने लिया विकास कार्यों का जायजा, ठेकेदारों को निर्धारित समय पर काम पूरा करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्यमंत्री ने लिया विकास कार्यों का जायजा
शाहाबाद। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को नगर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले राज्यमंत्री लक्की कालोनी में पहुंचे और विकास कार्यों को जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए। महिलाओं की मांग पर एक अन्य गली का निर्माण भी करने बारे कहा। बेदी ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार 31 मार्च तक काम पूरा करें और इस दौरान गुणवत्ता में लापरवाही न बरतें। विकास कार्यों में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार पर किसी भी तरह की कार्रवाई संभव है। राज्यमंत्री ने नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक टेंडर एवं विकास की जानकारी उनतक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के लिए करोड़ों की ग्रांट लाएं ताकि यहां का विकास एवं सौंदर्यीकरण हो सके। इसलिए वह चाहते हैं कि जल्द विकास कार्य पूर्ण हों। बेदी ने कहा कि शहर के लोगों की सबसे बड़ी मांग बरसाती पानी की निकासी की थी और जिसके लिए नाले का निर्माण पूरा होने वाला है, जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिली जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे रोड पर पानी की निकासी एवं सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें