अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में केयू के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू के भूगोल विभाग में बुधवार को भूगोल परिषद के तत्वावधान में अंतर-विश्विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से पांच विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दस राउंड में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की टीम प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा महेंद्रगढ़ की टीम ने हासिल किया। इस अवसर पर प्रो. ओमवीर सिंह ने भूगोल परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला और विभाग में आयोजित किए गए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रो. एसपी कौशिक ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया। प्रो. कंबोज ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में केयू, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर और केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को डीन फैकल्टी ऑफ साइंस प्रो. आरसी कंबोज ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश्वरी व डा. सुमन चौहान बांगर सहित अन्य मौजूद रहे।