दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन : एसएफआई
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम विद्यार्थियों पर हुए हिंसक हमले की एसएफआई ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एसएफआई जिला संयोजक रोबिन और जिला सह संयोजक जसविंदर जस्सी ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद विश्वविद्यालय आ रहे मुस्लिम विद्यार्थियों और मजदूरों पर हमला किया गया था। यह शर्मनाक है। सत्ता में बैठी बीजेपी और इसके संगठनों द्वारा समाज में जहर घोलने की कोशिशें की जा रही हैं। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन और मुख्यमंत्री घटना को आपसी रंजिश करार दे रहे हैं। कहा कि एसएफआई मुख्यमंत्री के इस बयान की भी निंदा करती है। एसएफआई ने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।