फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को पक्का किए जाने पर जीएम का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने जीएम का जताया आभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक आरके गोयल द्वारा डिपो के सभी चालकों और परिचालकों को पक्का करने पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आभार व्यक्त किया है। यूनियन ने आश्वस्त किया है कि सभी कर्मचारी पूरी लगन और उत्साह के साथ ड्यूटी करेंगे। यूनियन प्रधान राजेश गोयल ने बताया कि नववर्ष पर जीएम ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पक्का किया। इससे कर्मचारियों में खुशी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष किया था। अब कर्मचारियों के प्रयासों से जीत मिली है। इसका पूरा श्रेय कर्मचारियों की एकता को जाता है। इस दौरान महाप्रबंधक ने उन्हें आश्वासन दिया कि पेंडिग मामलों को भी जल्द निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें