जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मचारियों ने किया नव वर्ष पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नव वर्ष 2018 के पहले दिन ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ परिसर में विद्यापीठ के ट्रस्टी, पदाधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से विद्यापीठ की ओर से ब्रह्मचारी रोहित कौशिक और आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन और पूजन कराया। विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों द्वारा पूजन कलश स्थापित कर सर्व कल्याण के लिए मंगलकामनाएं की गईं। पूजन की समाप्ति पर विद्यापीठ में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, के के कौशिक, खरैती लाल सिंघल, राजेश सिंगला, एसएन गुप्ता, रणबीर भारद्वाज, सतबीर कौशिक, मुनीश मित्तल, टेक सिंह लौहार माजरा, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा आदि भी मौजूद थे।