युवा करें देश और समाज के लिए कार्य : विर्क
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
युवा चाहे तो देश की तकदीर बदल सकते हैं। विश्व में सबसे अधिक युवाओं की संख्या भारत में है। युवाओं को राजनीति में भागीदारी के लिए यूथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि युवा देश का भविष्य निर्माता है। युवाओं को भ्रष्टाचार, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। युवाओं को राजनीति में भी भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। राजनीति में आगे बढ़कर देश और समाज में विकास कार्य युवा बेहतर ढंग से कर सकते हैं। कार्यक्रम में राज गुर्जर को वाईएआई का ब्लॉक चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस मौके पर अजय गुर्जर, विक्की नागपाल, वीरेंद्र सिंह, लवदीप लाली, रामफल सूद, अशोक कुमार, नाजर सिंह, सेठी, रजनीश आदि मौजूद रहे।