गांव बकाली में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को गांव बकाली के आंगनबाड़ी केंद्र मेें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में नवजात बालिकाओं के जन्म पर पौध रोपण भी किया और गांव की महिलाओं को बेटियों के प्रति जागरूक किया। पौध रोपण आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीपा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को जागरूक करते हुए सुपरवाइजर दीपा ने कहा कि जिस तरह पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं उसी प्रकार हमारी बेटियां पूरे समाज को सुदृढ़ बनाती है। यह केवल एक व्यक्ति, परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षित करती है। इसलिए बेटियों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ शिक्षित भी करें। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर ऊषा देवी, निर्मला, रेखा, आशा वर्कर, महिला पंच, एस.एम.एस. की प्रधान सहित गांव की अनेक महिलाएं उपस्थित थी।