इस्माईलाबाद। गांव तलहेडी में स्थानीय एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जरनैल सिंह लोटनी ने एससी वर्ग के लोगों की बैठक ली। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से एससी वर्ग को आगे लाने के लिए तरह-तरह विकास योजनाएं चलाई हुई है। जिनका लाभ उठा कर एससी वर्ग के लोग अच्छा जीवन यापन कर सकते है। इस मौके पर उन्होंने लोगों को अपने आस-पास साफसफाई रखने व जल बचाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर हरमीत कौर सरपंच, तरसेम सिंह, अमरीक सिंह, सरनाग सिंह, हरदेव सिंह, जसविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, मंगल सिंह, कश्मीरी लाल, गुरमीत कौर, रणजीत कौर आदि मौजूद रहे।