फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले की छह आईटीआई में 1412 सीटों पर प्राप्त हुए 6050 आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे ज्यादा रुझान विद्यार्थियों का इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में देखने को मिला, जिसमें आईटीआई उमरी की 40 सीटों पर 1026 आवेदन और आईटीआई पिहोवा की 40 सीटों पर 437 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई उमरी के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन में 40 सीटों पर 1026 आवेदन, वायरमैन की 20 सीटों पर 406, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक में 24 सीटों पर 193, वुड वर्क टेक्नीशियन के कोर्स में 48 सीटों पर 43, कोपा में 72 सीटों पर 578, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 24 सीटों पर 153, ड्रेस मेकिंग में 40 सीटों पर 39, फिटर में 40 सीटों पर 330, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक में 24 सीटों पर 35, मैकेनिस्ट ड्यूल में 20 सीटों पर 20, आर एंड एसी टेक्नीशियन में 24 सीटों पर 214, मैकेनिक ट्रैक्टर में 40 सीटों पर 114, पेंटर जनरल में 20, प्लंबर जनरल में 48 सीटों पर 23, एसएसए हिंदी में 24 सीटों पर 149, एसएसए इंगलिश में 24 सीटों पर 177, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रोनिक सिस्टम में 24 सीटों पर 28, टर्नर में 20 सीटों पर 62 और वेल्डर में 40 सीटों पर 147 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन





कौन सी आईटीआई में कितनी सीटों पर कितने आवेदन हुए प्राप्त
आईटीआई-सीटेंप्राप्त हुए आवेदन
आईटीआई उमरी -6163914
आईटीआई पिहोवा4081596

आईटीआई महिला उमरी - 180315
आईटीआई शाहाबाद4025

आईटीआई महिला शाहाबाद6077
आईटीआई बहलोलपुर108123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें