कुरुक्षेत्र। शहर की ताराचंद धर्मशाला के समीप स्थित एक कॉमन सर्विस सेंटर का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। विजय सैनी निवासी दर्रा खेड़ा ने बताया कि वह गत दिवस दोपहर करीब ढाई बजे सेंटर बंद कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर से अपने बेटे को लेने गया था। जैसे ही वापस आया तो दरवाजा व लॉक टूटा मिला। गल्ले से 60 से 70 हजार की नकदी व कुछ दस्तावेज भी गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस चोरी लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि यह दिन में भी चोरी करने से नहीं चूकते हैं। संवाद