फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला भर में अब तक हुई 60 हजार क्विंटल सूरजमुखी की खरीद, आवक तेज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में की जा रही सूरजमुखी फसल की सफाई। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला की अनाजमंडी व खरीद केंद्रों पर सूरजमुखी की आवक चरम पर है, जिसके चलते अभी तक जहां करीब 65 हजार क्विंटल फसल पहुंच चुकी है तो वहीं करीब 60 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। खरीद 30 जून तक जारी रहेगी, जिसके चलते आवक पिछले एक सप्ताह से तेज है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस बार जिला की थानेसर, लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, ठोल, इस्माईलाबाद व झांसा अनामंडियों व खरीद केंद्रों पर सूरजमुखी खरीद के आदेश दिए हैं। हालांकि सूरजमुखी की आवक पिछले माह ही 25 मई से शुरू हो गई थी। प्रदेश सरकार ने एक जून से खरीद शुरू की है। सबसे ज्यादा आवक इस्माईलाबाद, शाहाबाद व लाडवा मंडी में हुई है। सूरजमुखी खरीद का जिम्मा हैफेड को सौंपा है। वहीं हैफेड जिला प्रबंधक शमशेर सिंह का कहना है कि खरीद 30 जून तक जारी रहेगी। सभी केंद्रों पर टीम तत्काल खरीद कर रही है। अब मौसम तेज गर्मी का है, ऐसे में फसल में नमी भी तय मापदंड अनुसार ही मिल रही है। किसान भी फसल खरीद में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। आवक लगातार बढ़ रही है और मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें