फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 60 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रक्तदान करते रक्तदाता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पिहोवा। बंसल कैटर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कुरुक्षेत्र ब्लड सेंटर सेक्टर-17 की टीम ने रक्त एकत्रित किया। निजी फर्म के एमडी रवि बंसल ने बताया कि उनकी भतीजी रिद्धिका बंसल के जन्मदिन के अवसर पर समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए परिवार ने शिविर लगाने का निर्णय लिया। इस मौके पर बर्थडे गर्ल रिद्धिका, सरपंच लखविंदर सिंह, रमेश मित्तल, हन्नु मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में डीएमसी एचसीएस अमन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा ने हिस्सा लिया। अमन कुमार ने कहा रक्तदान देश की सबसे बड़ी जरूरत है। जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी ने कहा कि रक्तदान दुर्घटना में पीड़ित लोगों और थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की रक्त की कमी को पूरा करता है। नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि रक्तदान दूसरों का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वयं को भी स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। संवाद

कुरुक्षेत्र। रक्तदान करते रक्तदाता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें