फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई पिहोवा में 56 सीट खाली, इच्छुक विद्यार्थी 15 जनवरी तक ले सकते हैं दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से निजी और सरकारी आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 15 जनवरी तक दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले विभाग की ओर से दाखिला के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी। राजकीय आईटीआई पिहोवा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि संस्थान में अभी 56 रिक्त सीटें खाली हैं। इन पर 15 जनवरी तक दाखिला किया जाएगा। संस्थान में फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, सिविंग टेक्नोलॉजी और बेसिक कॉस्मेटोलॉजी में अभी रिक्त सीटें हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आईटीआई पास करने के बाद उन्हें अपने ही व्यवसाय में अप्रेंटिस करने की सुविधा मिलती है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र दिया जाता है। विद्यार्थी आईटीआई पास होने के बाद डिप्लोमा में सीधे द्वितीय वर्ष में भी दाखिला लेकर आगे पढ़ाई जारी रख सकते हैं। संस्थान में अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट शाखा की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार की सुविधा दी जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी 13 जनवरी तक नया दाखिला फार्म भर कर 15 जनवरी तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें