कुरुक्षेत्र। आरएमपी एसोसिएशन ने पंजाबी धर्मशाला में 15वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रेड क्रॉस के कार्यकारी सचिव रमेश चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सुधा ने कहा कि रक्तदान किसी को जीवन की नई उम्मीद देता है। उन्होंने आयोजकों और रक्तदाताओं का आभार जताया। रमेश चौधरी ने बताया कि रक्त फैक्टरी में नहीं बनता, एक इन्सान ही दूसरे की जान बचा सकता है।