एसएफआई ने बढ़ाई गई फीस के विरोध में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। यूआइइटी संस्थान के छात्रों ने शुक्रवार को वीसी कार्यालय के बाहर केयू द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध में छात्रों ने रोष जताया और बढ़ी हुई फीस के विरोध में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। एसएफआई सहसंयोजक रजत ने बताया कि बी-टेक और एम-टेक की फीस साठ हजार से बढ़ाकर 75320 कर दी है। केयू द्वारा बढ़ाई गई अचानक इतनी ज्यादा फीस बढ़ने से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। निम्न स्तर के वर्ग से संबंध रखने विद्यार्थी बी-टेक और एम-टेक में दाखिला नहीं ले पाएगें। विद्यार्थियों ने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स के नाम पर यूनिवर्सिटी को ठेके की ओर धकेला जा रहा है। यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस के नाम पर विभिन्न प्रकार के कोर्स खोले गये है जिनकी फीस आम आदमी जमा करवाने में असमर्थ है। महाविद्यालय विश्वविद्यालय इकाई सचिव गगन ने बताया कि जहां एक और सरकार शिक्षा का बजट लगातार कम कर रही है। इस बार के बजट में भी शिक्षा का बजट 0.48 प्रतिशत से घटा कर 0.45 प्रतिशत कर दिया गया है। वही दूसरी ओर यूनिवर्सिटी को ऑटोनोमस का दर्जा दिया गया है लेकिन इस ऑटोनोमी में बजट का कोई प्रावधान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूनिर्सिटी प्रशासन बढ़ी हुई फीसों को तुरंत वापिस लें। नहीं तो विद्यार्थी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी केयू प्रशासन की होगी। इस अवसर पर एसएफआई कार्यकर्ता ज्योति, ऋतु, प्रमिला, निशिता, रीना, नीलम, मोहित बूरा, शिव, विक्रम, गुरदीप, मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे ।