फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र मार्गशीर्ष मास में बना रविवारीय शुक्ला सप्तमी का महायोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र मार्गशीर्ष मास में बना रविवारीय शुक्ला सप्तमी का महायोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
इस वर्ष भगवान विष्णु के प्रिय पवित्र मार्गशीर्ष मास में रविवारीय शुक्ला सप्तमी का महायोग बना है। प्रत्येक रविवारीय शुक्ला सप्तमी के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव कमौदा में स्थित काम्यकेश्वर तीर्थ में मेला लगता है। इस अवसर पर संख्या में श्रद्धालु तीर्थ के तालाब में स्नान करने के बाद मंदिर में भक्तिभाव के स्नान करते हैं। मंदिर के सेवक सुमिंद्र शास्त्री और रोहित कौशिक ने बताया कि इस वर्ष गीता जयंती के अवसर पर रविवारीय शुक्ला सप्तमी का योग बना है। इस बार 26 नवंबर को काम्यकेश्वर महादेव मंदिर और तीर्थ में विशाल मेला लगेगा। इस मेले में दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तीर्थ पर भगवान श्री कृष्ण और पांडवों का अज्ञातवास के दौरान मिलन हुआ था। भगवान सूर्य का अपनी पत्नी छाया से मिलन हुआ था। ऋषि धौम्य और हजारों ब्राह्मणों के साथ पांडवों ने इस तीर्थ पर अनुष्ठान करवाया। इसके बाद भगवान शिव की कृपा से पांडवों को खोया हुआ राज्य पुन: प्राप्त हुआ। सुमिंद्र शास्त्री और रोहित कौशिक ने बताया 26 नवंबर को लगने वाले मेले को लेकर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें