फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय महिला हाकी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वेष भावना से दूर रहकर खेलें हर खिलाड़ी: कौशिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद ।
सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 52वीं प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक, बीईओ. राम दिया गागट, प्राचार्या अंजू बाला, प्राचार्य राजबीर सिंह पुनिया, प्राचार्य बलवंत वत्स ने किया। इस दौरान नमिता कौशिक ने कहा कि खिलाड़ियों को द्वेष भावना से दूर रहकर खेल खेलना चाहिए और परिणामों से विचलित न होकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिला हॉकी बदौलत शाहाबाद का नाम विश्व के मानचित्र पर शीर्ष पर है और यहां की बेटियों ने दिखाया है कि बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे हैं। कौशिक ने कहा कि रानी रामपाल, रीतू रानी, जसजीत कौर, सुमन बाला, सुरेन्द्र कौर, संदीप सिंह, संजीव डंग जैसे विलक्षण खिलाड़ी शाहाबाद की ही देन है। मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। मंच का संचालन प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद एवं सुरेंद्र वधवा ने किया। इस अवसर पर एईओ. मनोज, कंवर पाल, श्याम सुंदर, नरेश कुमार, राकेश सपड़ा, अजैब सिंह, आरपी सिंह, रेखा कालड़ा, उत्तमजीत कौर, हरप्रताप सिंह, बिजेंद्र सिंह, शीष पाल, जोगिंद्र , सीमा सैनी, सतीश कुमार, सरोज बाला, सरिता, अर्चना, प्रवीण, पायल शर्मा, दलजीत, पिंकी, सुनंदा, रीतिका सहित विभिन्न स्कूलों से आए पीटीआई उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें