अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सोमवार को जिला परिषद् सदस्य सुरेंद्र माजरी ने सोमवार को कई स्कूलों में मिड डे मील की जांच की। वे गांव बीबीपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे और वहां बच्चों के लिए बन रहे भोजन की जांच की। माजरी ने कहा कि सरकार बच्चों के विकास, उत्थान व साक्षरता के लिए अनेक योजनाएं लेकर आ रही है इसलिए जिम्मेदार व्यक्ति का दायित्व बनता है कि उन योजनाओं को पूरा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मिड डे मील बढ़िया व साफ सुथरा बनना चाहिए ताकि बच्चे स्वस्थ रहे सकें। स्टाफ ने स्कूल में रसोई गैस की आ रही दिक्कत के बारे में बताया। जिस पर माजरी ने संबंधित विभाग से संपर्क कर इसका समाधान किया। इस अवसर पर संतोष रानी, विनोद मलड़ा, सुरेश कुमार, सज्जन सिंह, संजू गुप्ता, बलजिन्द्र कौर, लखबीर सिंह, अमरजीत कौर व कौशल्या देवी मौजूद रहे।