फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति सड़क किनारे मिला मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। गांव खानपुर के बस अड्डे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया जबकि देर रात तक भी करीब 35 वर्षीय इस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ज्योतिसर चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस शेल्टर के समीप सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक सड़क हादसे का शिकार हुआ है, लेकिन उसे कुछ ही चेहरे पर चोटें आई हुई है। समय पर उसे कोई संभाल नहीं पाया, जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें