फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारी करेंगे तीन जुलाई से आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
मांगों के समर्थन में पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने अब आमरण अनशन का निर्णय लिया है। इसके लिए सोमवार को ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन की बैठक हुई। जिसमें उपप्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि 21 जून को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था ताकि सरकार का ध्यान अपनी उनकी ओर हो सके। लेकिन बार-बार बातचीत में सहमति बनने के बाद में मांगें लागू करने से मुकर जाते हैं। हर बार बैठक में मांगें पूरी करने का आश्वासन अधिकारियों की ओर से दिया जाता है। लेकिन बाद में पत्र जारी करने से अधिकारी मुकर जाते है। जिसको देखते हुए अब तीन जुलाई को कुरुक्षेत्र में कर्मचारी आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर सुनील निंबरैण, गुरबख्श नलवी, बलदेव सिंह, प्रीतम, रामफल, नरेश, सुरेश, चमन, कुलदीप, बलविंद्र, प्रमोद, शिवकुमार, गुरदेव व बलदेव रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें