फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईजी डे शॉपिंग स्टोर के कंट्रोल पैनल में लगी आग, बड़ा हादसा टला ं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20
विज्ञापन

शाहाबाद । शहर में स्थित ईजी डे शॉपिंग स्टोर में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब इसके कंट्रोल पैनल में अचानक ही आग लग गई। इस दौरान जहां अनेकों लोग खरीददारी कर रहे थे तो वहीं स्टोर के अनेकों कर्मी भी हर रोज की तरह कार्यरत थे। अचानक लगी आग से स्टोर में हड़कंप मच गया तो एकाएक ही सभी ग्राहकों को बाहर निकाल दिया गया वहीं कर्मचारी स्टोर में लगे अग्निश्मन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना तत्काल ही फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि स्टोर कर्मियों ने आग पर उस समय तक काबू पा लिया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहां पहुंचे फायर कर्मियों की जांच में खुलासा हुआ कि वहां लगे सभी अग्निश्मन उपकरण एक्सपायर हो चुके थे। फायर कर्मचारियों प्रमोद कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि यहां लगाए गए सभी अग्रिक्षमन उपकरण एक्सपायर है और ऐसे में इनका प्रभाव कम हो जाता है। जबकि इस तरह के बड़े हाल में 10 से अधिक अग्निश्मन उपकरण होने चाहिए जबकि स्टोर में घटना के समय मात्र 4-5 उपकरण ही उपलब्ध थे। फायर कर्मियों ने कहा कि यहां रेत की व्यवस्था भी होनी चाहिए , लेकिन वह भी नहीं रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यवस्था न हो तो त्वरित आधार पर काबू नहीं पाया जा सकता और आग फैल भी सकती है। उधर ईजी डे के प्रबंध का कार्य देख रहे सुनील कुमार आग लगने की घटना व एक्सपायर फायर सिलेंडरों को लेकर कोई भी जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें