कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के परीक्षा नियंत्रक डॉ ओपी आहूजा ने बताया कि दिसंबर 2016 में आयोजित बी.एफएडी प्रथम सेमेस्टर, पांचवें सेमेस्टर, बीए ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर, एमएससी फोरेंसिक साइंस पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स तीसरे सेमेस्टर, प्रथम सेमेस्टर मेडिकल एंड नॉन मेडिकल, एमएससी मल्टीमीडिया सातवें सेमेस्टर व नौवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है।