पिहोवा। भाजपा युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष विकल कुमार चौबे ने कहा कि भाजपा सभी आमजन की हितैषी पार्टी है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर एक समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। चौबे युवा मोर्चा की टीम के साथ गांव गुमथला गढू व गांव थेमलबोड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में अल्पकालीन विस्तारक के रुप में 26 मई से 10 जून तक चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी का प्रचार व प्रसार कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 3 वर्षों में चलाई गई जनकल्याणकारी नीतियों के बारे ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक बताया। इस मौके पर गांव धनीरामपुरा के सरपंच प्रवीण सैनी, सुखदेव शर्मा, रमेश वर्मा, अमन शर्मा, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, अंकित गोलन, हरेंद्र गोल्डी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।