फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में एमएससी प्रवेश परीक्षा में 608 में से 510 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तृतीय द्वार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, भूगोल और रसायन विज्ञान पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं हुई। तीनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 608 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 510 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 98 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर प्रकाश ने यह जानकारी दी। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में 131 में से 104 अभ्यर्थी शामिल हुए और 27 अनुपस्थित रहे। एमएससी भूगोल की प्रवेश परीक्षा में 203 में से 173 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 30 नहीं पहुंचे। एमएससी रसायन विज्ञान में सबसे अधिक 274 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र मिले थे। इनमें से 233 ने परीक्षा दी और 41 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें