बाबैन। ईशरहेड़ी में गांव चोरों ने ट्यूबवेल से 50 मीटर लंबी 10 एमएम बिजली का तार चोरी कर लिया। पीड़ित कर्म सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 25 अप्रैल को उनके ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण वह उसे रिपेयर के लिए शहर ले गए थे। दोपहर एक बजे के आसपास चोरों ने ट्यूबवेल से तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।