फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इनेलो नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आढ़ती व इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश सचिव सोहन लाल उर्फ सोनू शर्मा से 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोहन लाल ने बताया कि उसकी पीपली अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है और वह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का भी काम करता है। गत दिवस जब वह इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के साथ गुरुग्राम में पदयात्रा में भाग ले रहा था। उस समय अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने कहा कि रुपये बहुत कमा लिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उसे व उसके घर वालों को अच्छी तरह जानता है। 50 लाख का इंतजाम कर लो। कब, कहां और कैसे देने है, उसके लिए हम दोबारा कॉल करेंगे। अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए और पुलिस को बताया तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर देंगे। सोनू शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई संदीप शर्मा की जान को भी खतरा है।
भाई संदीप शर्मा प्राइवेट एयरलाइन का संचालन करते हैं और गुरुग्राम में ही रहते हैं। सोनू शर्मा ने कहा कि उसे फिर से अन्य नंबर से इंटरनेशनल व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल के माध्यम से फिरौती मांगने वाले ने फिर वही बात दोहराई और कहा कि तुझे अपने बच्चे प्यारे नहीं लगते हैं क्या। अब हम फिरौती की रकम अपने आप ले लेंगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें