जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित 49 नये मरीज सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6267 तक पहुंच चुका है, जबकि 97 मरीजों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत भी हो चुकी है। पॉजिटिव मरीजों में से 5754 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल कुरुक्षेत्र में 416 एक्टिव केस हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 90 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 49 नए केस सामने आए है और एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत हो गई है। अभी तक लिए गए 98934 में से 91677 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया कि जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य व िभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।