फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के 46 नये केस आये सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न इलाकों में दो प्रिंसिपल और छह शिक्षकों सहित 46 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कुरुक्षेत्र से 59 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 5152 मरीज अब तक ठीक होकर घर लौट चुके हैं और कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5730 तक पहुंच चुका है और 92 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में 487 मरीज एक्टिव हैं। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 83 हजार 381 में से 77 हजार 51 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें