कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका मौके पर समाधान करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अमन कुमार व सदस्य रामपाल पाली ने विभिन्न विभागों और क्रिड विभाग से संबंधित 55 समस्याओं को सुना और इनमें से 45 समस्याओं का मौके पर समाधान किया है तथा शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सकता है।