कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा रहा है। प्रशासकीय अधिकारियों का इसके लिए शेड्यूल बनाया गया है जोकि प्रत्येक कार्य दिवस के सोमवार व वीरवार को आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह कहना है डीआरओ चेतना चौधरी का। वे वीरवार को लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान करने उपरांत बोल रही थी, इससे पहले शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायतें को सुना और जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह के कार्य दिवस में सोमवार व वीरवार को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक किया जा रहा है।