फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवरे सलोने का कोई न जवाब... पर झूमे श्याम भक्त

विज्ञापन
श्री खाटू श्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की ओर से गांव सांवला में 419वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक दर्शन मान सहित सभी गांववासियों ने श्याम पूजन किया।
गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक कुश कन्हैया और श्रवण राज ने श्याम भजनों से समां बांधा। साथ ही हनुमान जी के भी भजन सुनाए गए। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। सांवरे सलोने का कोई न जवाब......,खाटू की नगरी में मेरे श्याम का बसेरा है.... और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

श्याम गाथा में बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है, उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।
विज्ञापन

श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण शर्मा, केवल कृष्ण गोयल, पवन शर्मा, रविन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, अमित वर्मा, सतपाल नारंग, रमेश साहनी, कुलदीप शर्मा, आशुतोष पाराशर और राकेश कुमार सहित महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें