फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से हुडावासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से हुडावासी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । हुडा सेक्टर-एक में खाली पड़े प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से लोग सी बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहे है। त्रिलोक चंद सिंगला, संजीव कुमार, अनिल शर्मा, अमित सिंघल, अशोक खुराना, पवन कुमार, इंद्रलाल बजाज, रमेशचंद लांबा, रामलाल, दर्शन लाल ने कहा कि बरसातों में अकसर हुडा के जो खाली प्लाट पड़े है उसमें पानी भर जाता है, जिससे प्लाटों में पड़ी गंदगी सड़क पर आ जाती है । इस कारण गंदे पानी से बदबू आनी शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि हुडा की सुध लेने वाला न तो कोई अधिकारी है और न ही कर्मचारी है, जिस कारण हुडावासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्लाटों में खड़े गंदे पानी के कारण बीमारी होने का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर उन्होंने कई बार हुडा प्रशासन को अवगत कराया है , लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने नपा प्रशासन व हुडा प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही खाली पड़े प्लाटों को भरवाया जाए या जिस भी व्यक्ति का प्लाट खाली पड़ा है उन्हें इसकी रखरखाव के लिए पत्र लिखकर आगाह किया जाए और अगर खाली प्लाटों के मालिक इस रखरखाव नहीं करते तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें