फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्री चौक पर लगेंगी ट्रैफिक लाईटें, मुख्य मार्गों पर बस क्यू शैल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री चौक पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, मुख्य मार्गों पर बस क्यू शेल्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। करनाल-सहारनपुर रोड स्थित लाडवा के इंद्री चौक पर यातायात को नियंत्रित करने व लोगों की सुविधा के लिए सोमवार से ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा और दो-तीन दिन में ट्रैफिक लाइटें काम शुरू कर देंगी। यह जानकारी देते हुए लाडवा नगरपालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने बताया कि इंद्री चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की एक पुरानी मांग थी जिसे सरकार के निर्देश पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये ट्रैफिक लाइटें वाई फाई से कनेक्ट होंगी जिससे अति व्यस्ततम इंद्री चौक पर जहां यातायात को नियंत्रित करने में आसानी होगी वहीं इंद्री चौक पर रोजाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोकथाम लगाने में सहायता मिलेगी। इस योजना में मुख्यमार्गों पर यात्रियों द्वारा परिवहन बसों में चढ़ने उतरने के लिए आठ बस क्यू शेल्टर लगाए जाएंगे। नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने बताया कि बस क्यू शेल्टरों पर बीस लाख रुपयेे की लागत आएगी और बस क्यू शेल्टरों में यात्रियों के लिए पीने के पानी व शौचालयों की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें