फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टरों ने रापत्रित दर्जा दिए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल हेड मास्टर्स ने राज पत्रिक दर्जा देने की उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रथामिक स्कूलों के हेड मास्टर सैनी समाज भवन में अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक के नेतृत्व में लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी से मिले। प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक ने विधायक को बताया कि प्रदेश के प्रथमिक स्कूलों के हेड मास्टर्स के साथ घोर अन्याय हो रहा, जिससे उनमें रोष गहराता जा रहा है। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का समाधान शीघ्र किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग को छोड़कर पूरे प्रदेश के सभी विभागों में जिस भी अधिकारी को सरकार ने सरकारी खजाने से पैसे निकालने का अधिकार दिया है वह सब क्लास टू के हैं परंतु विडंबना यह है कि प्राथमिक स्कूल के हेड मास्टर्स को सरकार ने आहरण-वितरण शक्तियां तो दे रखी हैं परंतु क्लास टू के दर्जे से वंचित रखा हुआ है। मलिक ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत 4800 स्कूल प्राध्यापक व 4800 प्राथमिक स्कूल हेड मास्टर ग्रेड पे में काम कर रहे हैं, लेकिन स्कूल प्राध्यापक क्लास टू है तो प्राथमिक हेड मास्टरों क्लास थ्री में हैं, जो उनके साथ अन्याय है, इसलिए एसोसिएशन की मांग है कि उन्हें भी राजपत्रित दर्जा दिया जाए। दलबीर मलिक ने विधायक को बताया कि प्राथमिक स्कूल हेड मास्टर्स स्थानांतरण हाई स्कूूल व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिडिल हेड मास्टर की स्वीकृत पोस्टों को कैप्ट वेंकट दिखाकर लगभग 400 प्रथामिक स्कूल हेड मास्टरों को 250 से 300 किलोमीटर घरों से दूर स्थानांतरित कर दिया, जोकि बहुत कष्टदायक स्थिति से गुजर रहे हैं। एसोसिएशन की मांग यह है कि आगामी तबादलों में कैप्ट पोस्टों को खोला जाए ताकि दूर-दराज स्थानांतरित हुए प्राथमिक स्कूलों के हेड मास्टर अपने गृह जिलों में तैनात हो सकें। इस अवसर जसबीर सैनी, रमेश शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, मनजीत पूनिया, प्यारे लाल शर्मा, जय भगवान, योगराज शर्मा, रामप्रकाश गिल, राजेश कुमार, कमल कुमार व जवाहर लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें