फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आयुर्वेदिक कॉलेज में आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों का बिगड़ा स्वास्थ्य इद

विज्ञापन
विज्ञापन
आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद भी वे धरने पर डटे रहे। इसकी जानकारी मिलते ही एलएनजेपी से स्वास्थ्य विभाग की टीम अनशन पर बैठे भावी चिकित्सकों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची। जांच में बीएएमएस द्वितीय वर्ष के सोनू, तृतीय वर्ष के हरिंद्र, अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे अक्षय, सुनीता, निदेश तेवतिया के शुगर लेवल में गिरावट पाई गई। प्रशासन की तरफ से पहुंचे लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह ने अनशन खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन व धरने पर बैठे भावी चिकित्सकों को एसओएसडी, जन संघर्ष मंच, आप, एवीबीपी व इनसो ने समर्थन दिया। आयुर्वेदिक कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. सुरेश ने मांगों को जायज बताया। वहीं भावी डॉक्टरों ने दो दिन का समय देते हुए कहा कि अगर इन दो दिनों में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन अनिश्चिकालीन आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें