फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई की कार्यशैली के विरोध में उतरे कर्मचारी, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई के विरोध में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सिंचाई विभाग के एक जेई की कार्यशैली के विरोध में विभाग के कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग ऑल हरियाणा फील्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले ज्योतिसर स्थित कार्यालय पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता ज्योतिसर क्षेत्र के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने की। धरने पर बैठे कर्मचारियों को एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी सुनील कुमार आर्य, एसकेएस के ओमप्रकाश, आनंद सिंह, बिजली निगम से सतनाम सिंह संधू, झांसा क्षेत्र के प्रधान छोटे लाल आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विभाग के एक जेई मनमानी कर रहे हैं। इसके चलते एक फील्ड कर्मचारी को प्रताड़ित किया गया। साथ ही उसकी जानबूझ कर बदली कर दी गई। कर्मचारी संगठन अधिकारियों के इस रवैये को सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें