स्माइल आपरेशन के तहत पकड़े 37 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राज्य सरकार के आदेशानुसार हरियाणा को बाल भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी और गुमशुदा बच्चों को अभिभावकों से मिलाने के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2017 तक स्माइल आपरेशन चलाया गया। चेयरमैन विरेंद्र काजल ने शुक्रवार को जारी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अभियान के तहत रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने 37 बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इन बच्चों को बाल भिक्षुक और बाल श्रम से मुक्त कराया गया। इनमें से 27 बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। स्कूलों में दाखिला कराने के आदेश भी दिए। सभी अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि यदि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 बच्चे अब भी आश्रमों में रह रहे हैं। उनके अभिभावकों की तलाश की जा रही हैं। इस मौके पर कमेटी के सदस्य सीमा कुलदीप सिंह, मिहा सिंह, विनोद कुमार, एम देवी आदि उपस्थित थे।