फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान न्याय ललकार सम्मेलन में कुरुक्षेत्र से सैंकड़ों कार्यकर्ता जींद पंहुचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जींद में होने वाले किसान न्याय ललकार सम्मेलन के लिए रविवार सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यालय से कार्यकर्ता रवाना हुए। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड ने कहा कि इस अभियान के जरिये आम आदमी पार्टी सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों के फसल का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने, किसानों के कर्ज माफ करने, किसानों के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ग्रामीण इलाकों में कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए सहित अन्य मांगें उठाएगी सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद करेंगे। सम्मेलन में कुरुक्षेत्र से विकास तोमर, ओम सिंह अशफाक, बलराम ढींढसा, सुमित हिमांशु गर्ग, बीर सिंह बोहली, रविन्द्र नलवी, हरबंस लाल, राजेंद्र सहारण, रमेश गर्ग, प्रेम जांगडा, पवन शर्मा, मोहन लाल, करनैल सिंह, नसीब सिंह, विशाल गोयल आदि मुख्य कार्यकर्ता भाग लेने जींद पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें