फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पार्किंग में यात्रियों से हो रही अवैध वसूली, शिकायत देकर की कार्रवाही की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। बस स्टैंड पर स्थित पार्किंग स्थल पर ठेकेदार द्वारा यात्रियों से कई गुणा अधिक अवैध पार्किंग वसूली का मामला सामने आया है। जबकि रोडवेज की ओर स्कूटर-बाइक के लिए 24 घंटों के लिए 10 रुपये का रेट निर्धारित किया हुआ है। लेकिन इसकी एवज में ठेकेदार यात्रियों से चार गुणा अधिक अवैध वसूली कर रोडवेज के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। निजी कंपनी में काम करने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को उसने अपनी बाइक बस स्टैंड स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। इसके बाद अगले दिन जब उसने पार्किंग से बाइक ली तो पार्किंग के नाम पर उनसे निर्धारित रेट 10 रुपये से चार गुणा 40 रुपये की अवैध वसूली की गई थी। जबकि पार्किंग के बाहर बोर्ड पर रेट लिस्ट में 10 रुपये पर अंकित है। इस बात को लेकर उसने विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मचारी झगड़ा करने लगा। जिससे तंग आकर उसने स्टेशन मास्टर को इसकी शिकायत दी। दिनेश ने बताया कि इससे पहले भी उसने कई बार इस बारे इसकी शिकायत दी थी। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं दिनेश कुमार ने बताया कि पार्किंग की पर्ची पर कोई रेट नहीं अंकित होता है। जिसका ठेकेदार फायदा उठाकर अवैध वसूली करते है। इस बारे जब बस स्टैंड इंचार्ज जगतार सिंह सोढ़ी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है फिर भी वे इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें