कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। पंचायत भवन के एटीएम सेंटर में बैंक उपभोक्ता को 20 हजार की चपत लगी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र वासी रविंद्र सैनी ने बताया कि जब वह सेक्टर-13 पंचायत भवन में एसबीआई के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल रहा था तो अचानक एटीएम ने ऐरर दिखा दिया। इस दौरान उसके पीछे दो अज्ञात लड़के भी खड़े थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने एटीएम में करीब 10 मिनट तक इंतजार किया था, लेकिन राशि नहीं निकली। इसके बाद वह एटीएम से बाहर आ गया। इसके थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल फोन पर 20 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। रविंद्र सैनी के मुताबिक एटीएम सेंटर में उनके साथ धोखा हुआ है। शिकायतकर्ता को एटीएम में खड़े उन दो अज्ञात युवकों पर शक है कि उन्होंने यह राशि निकाली है।