अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। उपमंडल के गांव गुमथलागढू को अब 24 घंटे बिजली की सप्लाई मिलेगी। बिजली निगम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गुमथलागढू का चयन किया गया है। सरपंच गगनजोत सिंह संधू ने बताया कि पहले गांव में बिजली की चोरी होने के कारण नुकसान के चलते बिजली के कट लगते थे। वहीं बिजली के कटों के चलते ग्रामीणों को बिजली के संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर पंचायत में इसका समाधान निकाला गया और ग्राम पंचायत ने बिजली चोरी रोकने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। जिससे बिजली का लाइन लॉस 45 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत से नीचे चला गया। इस मेहनत के बाद गांव को बिजली निगम ने 24 घंटे बिजली देने के लिए का आश्वासन दिया। विभाग की चेकिंग के बाद गांव का चयन म्हारा गांव जगमग गांव योजना में हुआ। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को कहना है कि अब वे राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं गुमथलागढू प्रदेश की पहली वाई फाई व सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा से लैस पंचायत बनी हुई है।