फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू का ललित कला विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएफए के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि 7 जुलाई
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। केयू के ललित कला विभाग के चेयरमैन प्रो. रामविरंजन ने बताया कि विभाग में कला के क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री कराई जा रही है। विभाग की ओर से बीएफए के तीन ट्रेड्स में अप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग और मूर्तिकला शामिल हैं। वहीं स्नातकोत्तर में एमएफए के अंतर्गत चार ट्रेड्स में पेंटिंग, ग्राफ़िक्स, अप्लाइड आर्ट्स और मूर्तिकला, एमए में एप्लाइड और फाइन आर्ट्स के पाठ्यक्रम मौजूद हैं। विभाग के प्रो. आरएस पठानिया का कहना है कि इस सत्र में अभी तक बीएफए के 207 ऑनलाइन आवेदन आए हैं और इनमें से 107 फॉर्म जमा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीएफए के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि 7 जुलाई रखी गई है और काउंसिलिंग 13 व 14 को होगी। वहीं एमए और एमएफए के दाखिले मेरिट लिस्ट के आधार पर होंगे। इनकी लिस्ट 10, 12 और 14 जुलाई को लगेंगी। ललित कला विभाग के प्रो. दलबीर सिंह ने बताया कि बीएफए की 40 सीट और एमएफए के चारों ट्रेड्स में 50-50, एमए के दोनों में से प्रत्येक ट्रेड्स में 30-30 सीटें हैं। उल्लेखनीय है कि केयू के ललित कला विभाग को हाल ही में निजी संस्थान के सर्वे के अनुसार 5वीं रैंक मिली है। अब रैंकिंग के लिहाज से केयू का ललित कला विभाग रैंकिंग के लिहाज से भारत के टॉप 5 आर्ट्स कॉलेजों में शामिल हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें