फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में मृतक के पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज ं

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। विकास नगर कालोनी में सोमवार को एक खाली प्लाट में मिले युवक के अधजले शव के मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इन युवकों को मृतक की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मृतक की मां संतोष ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का रवि शुक्रवार को घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की। उसने रवि के दोस्तों नसीब, मौंटी, अजय, मोनू और मीनू से रवि के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह तो हरिद्वार चला गया है। जब कई दिन बाद भी रवि घर वापस नहीं आया तो वह पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गए। जिसके बाद पुलिस से एक युवक का शव मिलने के बारे में जानकारी मिली। जब उसे जाकर देखा तो वह शव रवि का था। वहीं पुलिस की ओर से इस मामले में पकड़े गए युवकों के परिजनों ने लाडवा थाना पहुंचकर पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई। युवकों के परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे मृतक के साथी जरूर थे, लेकिन वे हत्या करने जैसा काम नहीं कर सकते। बुधवार को पुलिस इन युवकों को साथ लेकर घटनास्थल पर भी गई व मृतक के परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। सीआईए 2 के प्रभारी अमन कुमार और लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार बुधवार को उस घटना स्थल पर पहुंचे जहां मृतक युवक पड़ा मिला था। पहले उन्होंने घटना स्थल की बारीकी से जांच की तथा फिर घटना स्थल के पास रह रहे लोगों से पूछताछ की। इसी पूछताछ के दौरान घटना स्थल के पास ही एक मकान मालिक ने बताया कि उसके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। जांच अधिकारी अमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर कैमरे के फुटेज को खंगाला और उस फुटेज को सबूत जुटाने के लिए कब्जे में लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक रवि की माता की शिकायत पर कालोनी के ही नसीब, मौंटी, अजय, मोनू और मीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें