फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधौला ग्राम पंचायत करेगी बेटियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संधौला ग्राम पंचायत करेगी बेटियों का सम्मान
विज्ञापन

पिहोवा। गांव में बेटियों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए गांव संधौला में ग्राम पंचायत सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को कारगर बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस सभा में महिलाओं ने भी अपने सुझाव दिए। सरपंच दिनेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर गांव की बेटियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी है। जिसके तहत बोर्ड की परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गांव की बेटियों को पंचायत की ओर से प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गांव में समय-समय पर जागरुकता रैली निकालने पर भी विचार किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें