फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई का ऑर्डर देकर दुकानदार को झांसा देकर अकाउंट से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर चोर ने दुकानदार के साथ 10 चारपाई का रेट तय करके खाते से फोन-पे पर पेमेंट का झांसा देकर 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने दुकानदार का झांसा दिया कि वह उसके खाते में चार बार में 9999 रुपये डाल रहा है, मगर उसने खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिए। पिहोवा थाना सदर में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार वासी हरिगढ़ भोरख ने कहा कि वह लोहा व स्टील से जुड़ी चीजें बनाता है। उसने अपनी दुकान के प्रचार के लिए सैनी ग्रुप नाम से यू-ट्यूब चैनल बना रखा है। इस पर वह सामान से संबंधित वीडियो को लोगों तक पहुंचाता है। रविवार रात 8 बजे उसे अनजान नंबर से कॉल आई थी। उक्त व्यक्ति ने उसे स्टील की 10 चारपाई बनाने का ऑर्डर दिया था। तब उसने 10 चरपाई का रेट 40 हजार रुपये तय करके सारी पेमेंट जमा कराने की मांग की थी। इस पर आरोपी मान गया और उसने उससे खाता नंबर व फोन-पे नंबर मांगा था। कुछ देर बाद आरोपी ने उसे कहा कि वह चेक करे उसने खाते में पांच रुपये डाले हैं। फिर आरोपी उसे दूसरे फोन से कॉल करता रहा और कहा कि वह चेक करे उसने दोबारा पांच रुपये डाले हैं। इसके बाद वह 9999 रुपये चार बार में डालेगा, लेकिन उसके पैसे उसके पास नहीं आए। शिकायतकर्ता ने जांच की तो पाया कि उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए हैं। जब उसने उन नंबरों पर फोन किया तो दोनों नंबर बंद आ रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें