फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच और डॉक्टर सहित 40 नये कोरोना संक्रतिम आए सामने, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
कोरोना के सैंपले लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
जिले में वीरवार को सरपंच और डॉक्टर सहित 40 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5685 तक पहुंच चुका है। इनमें से 5093 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर वापसी कर चुके हैं। वीरवार को एलएनजेपी अस्पताल सहित अन्य कोविड-19 सेंटर से 180 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि 82 हजार 412 में से 76 हजार 44 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। अभी तक जिले में 93 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 500 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें